स्पोर्ट्स डेस्क । हाल ही में हुए इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का चुनाव हुआ और इसमें किसी भारतीय खिलाड़ी ने नही बल्कि दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। बताया जा रहा है की इस साल के प्रदर्शन के बाद में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में कागिसो रबाडा को चुना गया।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिये। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था।
साथ ही बताया जाता है की दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज कागिसो रबाडा आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित श्रृंखला में वह मैन आफ द सीरिज रहे। रबाडा को इससे पहले 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है।
Herald