सोची। फीफा विश्व कप के दूसरे दिन शुक्रवार को यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस हाईप्रोफाइनल मैच में सभी की नजर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी रहेंगी।
वह विश्व कप जीत का सपना पूरा करना चाहेंगे। उनके नाम पर अगर कोई ट्रॉफी दर्ज नहीं है तो वह फीफा विश्व कप है। कमाई के मामले में दुनिया के दूसरे फुटबॉलर रोनाल्डो के पास विश्व कप ट्रॉफी जीतने का संभवत: यह आखिरी मौका होगा।
पुर्तगाल को विश्व खिताब का प्रबल दावेदार माना रहा है। वह दो साल पूर्व फ्रांस को शिकस्त देकर यूरोपीय चैम्पियन बना था। 33 वर्षीय रोनाल्डो वर्तमान में बैलन डिओर विजेता है। रोनाल्डो का यह लगभग आखिर विश्व कप हो सकता है। अगला विश्व कप 2022 होगा। उस समय वह 37 साल के हो जाएंगे, ऐसे में उनके लिए अपने करियर के इस विश्व कप में उनके खेले की कल्पना करना मुश्किल है।
फीफा विश्व कप में अब तक रोनाल्डो तीन टूर्नामेंट में केवल तीन गोल ही दाग सके हैं। वह इस विश्व कप में अपना रिकार्ड सुधारने के लिए निश्चित तौर पर प्रतिबद्ध होंगे। अगर रोनाल्डो अगर इस विश्व कप जीत का सापना पूरा करना है तो उसे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पुर्तगाल, स्पेन, ईरान और मोरक्को के साथ फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में शामिल है।
पुर्तगाल के जोओ मारियो ने कहा कि इस में कोई शक नहीं है कि रोनाल्डो अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और वह रूस में हो रहे इस विश्व कप में शीर्ष खिलाड़ी रहेगा। रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडिय़ों में शामिल हैं।
रोनाल्डो के नाम पर अभी 81 गोल हैं। पुर्तगाल के इस महान खिलाड़ी ने अल्जीरिया के खिलाफ हाल के मैत्री मैच में उन्होंने अपना 150वां मैच खेला। पुर्तगाल को स्पेन से होने वाले मुकाबले के बाद ईरान और मोरक्को की टीमों का सामना करना है।