Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर फुरसत से विराट ने भी मनाई अपने परिवार के साथ छुट्टिया

खेल डेस्क। आईपीएल खत्म होने के बाद विराट कोहली अब अपने परिवार के साथ छुट्टिया मानते हुए नजर आये उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार की फोटो साझा की विराट कोहली फ़िलहाल चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए है उन्हें काउंटी के लिए सरे की टीम से जुड़ना था लेकिन उन्हें गर्दन में चोट की वजह से उन्हें आराम की सलाह दी गए है।

कोहली को दुनिया में सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से जाना जाता है। आईपीएल में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन रॉयल चैलेंजर्स को आईपीएल प्लेऑफ में ले जाने से नाकाम रहे। कोहली को अपने परिवार के साथ बहुत समय बाद देखा जा रहा है इसलिए विराट उनकी मां और भतीजे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे।

हालांकि कप्तान कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले आराम दिया गया है भारत को उन्ही के शहर में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना ऐतिहासिक टेस्ट मैच शुरू करने के एक दिन बाद 15 जून को बेंगलुरु में एक फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।