आईपीएल 2018 का सीजन खत्म हो चुका है. इसका हर सीजन काफी शानदार साबित हुआ. इसके फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था. इसी के साथ ही इसमें चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं प्रीटी

आपको बता दे कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस आईपीएल में शुरू से ही इसकी प्रबल दावेदार साबित हो रही थी. पर सीजन का अंत होने तक टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुई. इसी के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब की को ओनर प्रिटी जिंटा हर सीजन में अपनी अंदाओं की वजह से चर्चा में रहती हैं.
चाहे वो मैच के दौरान टीम को चीयर करना हो या एक्साइटमेंट में टीम प्लेयर्स को गले लगाना. चुलबुली प्रिटी की इन अदाओं को देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है. आज हम आपको दिखा रहे हैं आईपीएल में अबतक प्रिटी जिंटी की कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें आप शायद मिस नहीं करना चाहेंगे.
जब युवराज को किया था किस

आईपीएल-7 में प्रिटी जिंटी की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वे उन्हीं की टीम के तूफानी बैट्समैन युवराज सिंह को किस करते नजर आ रही थीं. तब मीडिया में ऐसी अफवाहें भी थीं कि नेस वाडिया से ब्रेकअप के बाद प्रिटी युवराज को डेट कर रही हैं. हालांकि, प्रिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई देते हुए कहा था कि मीडिया कुछ ज्यादा ही सोच रहा है.
The post आईपीएल के दौरान प्रीटी जिंटा की ऐसी तस्वीरे जो खूब हुई वायरल, लेकिन नहीं देखना चाहेंगे उनके पति appeared first on SportzWiki Hindi.