खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन को अब अफगानी स्पिनरों का सामना करना है सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिखर धवन और राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब ये दोनों खिलाडी आने अपने देश के लिए खेलने जा रहे है इन दोनों खिलाड़ियों को अब एक दूसरे के खिलाफ खेलना होगा लेकिन इस बेहतरीन बल्लेबाज ने अफगानी स्पिनर राशिद और मुजीब को खेलनी की रणनीति बनायीं है।
एक अवॉर्ड शॉ के दौरान शिखर ने कहा कि "जब मैंने पहली बार राशिद को खेला, तो मुझे उससे निपटने में मुश्किल हुई। हालांकि, अब मैं उसे खेलने के लिए नए प्रयोग कर रहा हूँ। अगर मैं ग्यारहवीं बार उसे खेलता हूं, तो उसके खिलाफ खेलने के लिए एक अच्छी चुनौती होगी। मैं उसके खिलाफ रन बनाने के लिए तत्पर हूं"!
उन्होंने आगे कहा कि "हमेशा दबाव होता है। हर टीम में अपनी जगह बनाए रखने का दबाव है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक अच्छी बात है हम सभी तीन अनुभवी हैं। राहुल ने आईपीएल में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पहले अच्छा प्रदर्शन किया है"।