Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले पीएम मोदी ने खुले पत्र में अफगानिस्तान लेकर कही बड़ी बात,चिढ़ सकता है पाकिस्तान

भारत-अफगानिस्तान के बीच गुरूवार को पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है। दशकों से आतंकवाद  की मार झेल रहा अफगानिस्तान पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरा है। वहीं भारत ने भी पहली किसी खेल के जरिए स्पॉट डिप्लोमेसी का सहारा लिया।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इ दौरान अफगानिस्तान को एक स्पेशल मैसेज दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान का आभार जताते हुए इस क्षण को ऐतिहासिक करार दिया।

 

पीएम ने बताया ऐतिहासिक झण

अफगानिस्तान बनाम भारत के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले प्रधानमंत्री ने लिखित तौर पर अफगानिस्तान की टीम को स्पेशल मैसेज दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,

‘वास्तव में पहली बार टेस्ट मैच खेल रही इस्लामिक रिपब्लिक अफगानिस्तान के लिए यह क्षण ऐतिहासिक है।यह बहुत खुशी की बात है कि अफगानिस्तान ने अपने पहले टेस्ट मैच के लिए भारत को चुना।’

लगातार शानदार प्रदर्शन जारी

साल 2001 में आईसीसी के सदस्य बनने के बाद बेहद युवा और टैलेंटेट अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बहुत ही कम समय में अपनी छाप छोड़ी है। पिछले साल इन्होंने टेस्ट टीम का दर्जा प्राप्त किया है। अपनी यात्रा में उन्होंने आईसीसी के अन्य सदस्य देशों और टेस्ट क्रिकेट खेल रहे टीम की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट के कई फॉर्मट में अफगानिस्तान ने कई शानदार जीत के लिए मील का पत्थर साबित किया।

 

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत इस यात्रा में अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और यह गर्व की बात है। यह भारत के लिए सम्मान की बात है कि वह नोएडा और देहरादून में अफगानिस्तान को होम ग्राउंड के रूप में होस्ट कर रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की सफलता पर भारतीय लोग अपनी तमाम खुशियां जाहिर और शेयर करते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच कराने के लिए बधाई।

पीएम मोदी ने दोनों टीमों के दी शुभकामनाएं

टेस्ट मैच शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक पत्र के जरिए दोनों टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

”दोनों टीमों को हमारी तरफ से शुभकामनाएं। हमें आशा है कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान टीम बेहतर करेगी। यह भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक फ्रेंडशिप है।”

The post ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले पीएम मोदी ने खुले पत्र में अफगानिस्तान लेकर कही बड़ी बात,चिढ़ सकता है पाकिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.