Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने किया खुलासा "इंजमाम अपने बेटे को मुझसे मिलाने लाया करते थे"

खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व दिगज और "क्रिकेट के भगवान" की उपाधि से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट पर आधारित एक शॉ 'वॉक द टॉक' के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के मैचों को लेकर कई खुलासे किये है। जब राजनीतिक तनावों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गयी थी।

लाहौर में एक मैच से पहले 'मास्टर ब्लास्टर' के अनुसार इंजमाम ने खुलासा किया कि उनका बेटा भारत सुपरस्टार का बड़ा प्रशंसक था। सचिन ने इसे लेकर आगे बताया कि "हमारे पास लाहौर में एक अभ्यास सत्र था और इससे पहले कि हमने इंजमाम अपने बेटे को लेकर मेरे पास आये और कहा, 'वह एक बड़ा प्रशंसक है और आपसे मिलना चाहता है'। तेंदुलकर ने शो के दौरान यह भी बताया कि "प्रतिद्वंद्विता के साथ ही उस समय पाकिस्तान टीम के कप्तान इंजमाम उल हक़ थे"।

सचिन और इंजमाम दोनों ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33,000 से अधिक रन बनाये है जबकि इंजमाम का बेटा तेंदुलकर का बड़ा प्रशंसक है लेकिन अब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उनके पिता के नक़्शे कदम पर चल रहा है अर्जुन को हाल ही में भारत अंडर 19 टीम के लिए चुना गया था और जुलाई में इस टीम को श्रीलंका का दौरा करना है।