Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार एशिया कप हारने के बाद भर आई कप्तान हरमनप्रीत कौर की आँखे, दिला दी धोनी की याद

मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में रविवार को महिला क्रिकेट एशिया टी-20 टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला गया।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच हुए इस मैच में भारतीय महिला टीम को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को बांग्लादेश महिला टीम ने 3 विकेट से जीतकर एशिया कप अपने नाम कर लिया।

भारतीय महिला टीम बना सकी महज 112 रन

बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातुन ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसके बाद इस न्योते को स्वीकारते हुए भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। एक तरफ से भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बागडौर संभाली लेकिन दूसरी तरफ से किसी ने साथ नहीं दिया। अंत में हरमन के 56 रनों की पारी की मदद से भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी।

बांग्लादेशी महिला टीम ने अंतिम गेंद पर हासिल किया लक्ष्य

इस आसान से लक्ष्य के जवाब में उतरी बांग्लादेश महिला टीम की शुरूआत ठीक-ठाक रही और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद बांग्लादेश की पारी में कुछ-कुछ अंतराल में विकेट तो गिरते रहे लेकिन पारी की अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर बांग्लादेश ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल कर एशिया कप के खिताब को जीत लिया।

बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश कप्तान हरमनप्रीत कौर

वहीं भारतीय महिला टीम की एशिया कप में मिली हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बहुत ही निराश नजर आयी। हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद कहा कि

ये दबाव का मैच था। हमें अपनी नर्वसनेस पर नियंत्रण करना पड़ा। अपने स्थिति के अनुसार और अपने कौशल के साथ खेलना था। बल्लेबाज नर्वसनेस को अच्छे तरीके से संभाल नहीं सकी। विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं था। इसके श्रेय बांग्लादेश को उनके सभी विभागों में किए गए प्रदर्शन को जाता है। वो बहुत अच्छे थे।

हरमन ने की गेंदबाजों की जबरदस्त तारीफ

“विकेट पर पकड़ रखी और उन्होंने बहुत कम मध्यम गति के गेंदबाजों को क्षेत्र दिया। लेकिन स्पिनरों ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया। ये एक अच्छा टोटल नहीं था, लेकिन हमनें अंत तक लड़ाई लड़ी। इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है।”

दिला दी धोनी की याद

विश्वकप 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए गेंदबाजो की जमकर तारीफ़ की. उस समय भारतीय कप्तान की आँखे भर आई थी, वहीं हाल आज महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत का पहली बार एशिया कप हारने के बाद था. हालाँकि हरमन ने अपनी आल राउंडर खेल से सभी का दिल जरुर जीत लिया.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पहली बार एशिया कप हारने के बाद भर आई कप्तान हरमनप्रीत कौर की आँखे, दिला दी धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.