भारत-अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। पहले दिन भारत टीम ने शानदार शुरूआत की। शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी एक बार फिर हिट रही। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी की। शिखर धवन ने 96 गेंदों में शानदार 107 रन की पारी खेली।
वहीं मुरली विजय ने भी 153 गेंदों में 105 रन बनाए। मुरली विजय का विकेट गेंदबाज वफादार ने लिया। हालांकि कल ही अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बारे में मुरली विजय खुलासा किया। मैच के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी रणनीति का खुलासा किया।
दिमागी तौर पर हम तैयार थे

अपनी शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए मुरली विजय ने कहा कि कहा कि, ”आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट में आना थोड़ा अलग है। यह अलग तरह का खेल भी है। लेकिन हम दिमागी तौर पर तैयार थे। हमने सोचा था कि मिडिल में थोड़ा समय लेंगे और यह हमारे लिए अच्छा भी रहा। ”
बता दें कि मुरली विजय ने गुरूवार को पहले दिन 153 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन की पारी खेली थी।
90 में नर्वस थे मुरली विजय

मुरली विजय ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि, ‘जब वो 90 में थे तो थोड़ा नर्वस थे। हालांकि अनुभव के आधार पर इसका लुफ्त उठाया और शतक बन गया।’
मुरली विजय ने अपनी बातचीत में कहा कि ‘गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन को मदद करने लगी थी। हालांकि हमने सुबह अच्छी बल्लेबाजी की।’
मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 186 रन जोड़े थे। शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाज कर लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के छठवें खिलाड़ी बन गए हैं।
पहली पारी में भारत की स्थित

मुरली विजय और शिखर धवन की शतकीय पारी की मदद से भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए। दूसरे दिन हार्दिक पांड्या ने 94 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाज उमेश यादव ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए। गेंदबाज यामिन अहमदजई ने 3 विकेट झटके। राशिद खान और वफादार ने दो-दो विकेट झटके। मुजीब और नबी को एक-एक सफलता मिली।
The post मुरली विजय ने बताया वो वजह ओपनर बल्लेबाजो के सामने क्यों नहीं चली राशिद खान की मिस्ट्री appeared first on SportzWiki Hindi.