Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्वकप में पाकिस्तान की टीम न होने की वजह से इस टीम को सपोर्ट करेंगे शाहिद अफरीदी

फीफा वर्ल्ड कप को शुरु होने में अब बस कुछ ही समय रह गया है. उससे पहले इस फुटबॉल वर्ल्ड कप का जुनून हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रहा है. हर किसी ने अपनी पसंदीदा टीम चुन ली है और फुटबॉल के महाकुंभ में उसे सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपनी फेवरेट टीम का चयन कर लिया है.

2018 का यह फीफा वर्ल्डकप एक बार फिर रूस में 14 जून से आयोजित होने जा रहा है. इस वर्ल्डकप में पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा. इस वर्ल्डकप टूर्नामेंट में दुनिया भर की 32 टीमें भाग ले रही हैं.

शाहिद अफरीदी की पसंदीदा फुटबॉल टीम 

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी और हाल ही में वर्ल्ड इलेवेन की कप्तानी करने वाले शाहिद अफरीदी ने जर्मनी को अपनी पसंदीदा टीम बताया है. मीडिया के लोगों ने जब फीफा वर्ल्ड के लिए फेवरेट टीम के बारे में अफरीदी से पूछा तो उन्होंने कहा ”जर्मनी हमेशा मेरे लिए पसंदीदा रहा है. मैं पिछले टूर्नामेंट में भी उसे सपोर्ट कर रहा था और इस बार भी कर रहा हूं” इसी बीच एक जर्नलिस्ट ने ब्राज़ील बोला, इस पर अफरीदी ने वह आपकी हो सकती है, लेकिन मेरी नही.

वर्ल्ड इलेवेन और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच से पहले अफरीदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अपनी इस टीम को मैच जीताने में नाकाम रहे.

38 वर्षीय शाहिद अफरीदी ने टीम की कमान संभालने को अपने लिए सम्मान की बात बताया. अफरीदी पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं. पाकिस्तान के प्रशंसक उन्हें बूम-बूम के नाम से जानते हैं.

ऑल राउंडर अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नज़र आए थे.

The post फीफा विश्वकप में पाकिस्तान की टीम न होने की वजह से इस टीम को सपोर्ट करेंगे शाहिद अफरीदी appeared first on SportzWiki Hindi.