Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन की बधाई देते हुए बना डाला ऑस्ट्रेलिया का मजाक

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का आज जन्मदिन है. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले रहाणे अब 30 वर्ष के हो गए हैं. इस दौरान उन्हें बर्थडे की ढेर सारी बधाइयाँ मिल रही हैं. इसी बीच उनके साथ खिलाड़ी रोहित शर्मा ने रहाणे को एक अलग अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है.

भारतीय टीम में रविन्द्र जडेजा को हसी मजाक के स्वभाव वाला समझा जाता है. एक ऐसे ही किस्से का ज़िक्र रोहित शर्मा ने रोहित ने रहाणे को बधाई देते हुए किया है. जिसका जवाब रहाणे ने भी उसी अंदाज़ में दिया है.

इस अंदाज़ में रहाणे ने रोहित को दिया जवाब

दरसल रोहित शर्मा ने रहाणे को बधाई देते हुए एक ऐसे किस्से का जिक्र किया है जिसमें वह दोनों जडेजा की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे. इसका खुलासा रोहित और रहाणे ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है. जिस वीडियो का लिंक रोहित ने अपने उस जन्मदिन बधाई वाले ट्वीट में शेयर भी किया है.

रोहित शर्मा ने रहाणे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ”जन्मदिन की शुभकामनाएं अजिंक्य रहाणे. वे निश्चित रूप से हमसे अधिक बहादुर हैं. इसलिए चीता के बजाय अगली बार पेंगुइन पार्क चलते हैं.”

इस पर रहाणे ने रोहित शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ”हंसते हुए, बहुत बहुत धन्यवाद रोहित. हां इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्लान बनाते हैं”

ये हुआ था रोहित और रहाणे के साथ 

जिस बाकया की बात रोहित और रहाणे कर रहे हैं वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान का है. रहाणे और रोहित शर्मा अपनी-अपनी पत्नियों के साथ जंगल सफारी पर गए थे. उनके साथ रविन्द्र जडेजा भी थे.

दोनों बताते हैं कि वहां जडेजा ने तेज-तेज आवाज निकालकर चीतों को अपने पास बुला लिया था. जिसे देखकर बाकी सभी बहुत डर गए थे.

The post रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन की बधाई देते हुए बना डाला ऑस्ट्रेलिया का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.