Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल ने जिम में पसीना बहाते हुए दी रोहित शर्मा को ये चुनौती

खेल डेस्क। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी जिम में पसीना बहाते हुए नजर आये फिटनेस हासिल करते हुए चहल ने सोशल मीडिया के माध्यम से विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा व कुछ अन्य लोगो को इस फिटनेस को लेकर चुनौती दी।

फिटनेस हासिल करते हुए चहल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि "मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। सर द्वारा एक महान पहल है। स्वास्थ्य जीवन का एक तरीका है जो हमें एक समग्र कल्याण देता है। मैं रोहित को चुनौती देता हूं" चहल ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, दिल्ली डेयरडेविल्स के हर्षल पटेल, प्रसिद्ध पंजाबी गायक जैसी गिल और टीवी ने निखिल चिनप्पा को और चुनौती दी है।

चहल का सीमित ओवरों के प्रारूपों में एक अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने 23 मैचों में 43 एकदिवसीय विकेट लिए हैं। हाल ही में संपन्न आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए चहल ने 14 मैचों में 7.26 की औसत से 12 विकेट लिए।