भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहणे का जन्म महाराष्ट्र में साल 1988 में 6 जून को हुआ था.
रहाणे ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. अजिंक्य रहाणे ने साल 2011 में भारतीय टीम के लिए पहला वनडे और टी-20 मैच खेला था.
2011 में खेला था पहला वनडे

रहाणें के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो रहाणे ने साल 2011 में भारतीय टीम के लिए पहला वनडे और टी-20 मैच खेला था.
रहाणे ने इग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे और टी-20 मैचों में डेब्यू किया था. इसके बाद रहाणे ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया.
मुंबई इंडियन्स की तरफ से किया था डेब्यू

अगर आईपीएल करियर की बात करें तो रहाणे ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था. आईपीएल के साल 2018 के सीजन में रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. अब तक रहाणे ने आईपीएल में 126 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 126 मैच खेले हैं जिसमें रहाणे ने 3427 रन बनाए हैं. आईपीएल में रहाणे का सार्वाधिक स्कोर 103 रन का है.

“सबसे मेहनती, अनुशासित और ईमानदार क्रिकेटरों में से एक को जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो. आपके पास आगे एक शानदार वर्ष हो सकता है. मेरी शुभकामनाएँ हमेशा आपके साथ हैं.”
Wishing a very happy birthday to one of the most hardworking, disciplined and sincere cricketers I have come across. May you have a wonderful year ahead. My best wishes to you always, @ajinkyarahane88. pic.twitter.com/TrcDEI2vGk
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 6, 2018
The post अजिंक्य रहाणे के जन्मदिन के अवसर पर सचिन तेंदुलकर ने दी ख़ास अंदाज में बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.