Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के ट्वीटर हैंडल पर रवि शास्त्री और अर्जुन तेंदुलकर की साथ तस्वीर की गयी अपलोड, अब लोगों ने बनाया मजाक

सचिन तेंदुलकर की तरह ही उनके बेटे अर्जुन भी एक अच्छे क्रिकेटर बनना चाहते है और हर कोशिश कर रहे है लेकिन इन्हें शुरू से ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अर्जुन का भारतीय अंडर-19 टीम में भी इंट्री हुई है, जो श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले है। हालाँकि सचिन को जितना प्यार अभी मिलता है उतना शायद ही किसी को नहीं मिलता है।

इस दौरान बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर पर कल एक ट्वीट किया गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनके साथ अर्जुन तेंदुलकर है, लेकिन यह समझ से बाहर है कि यह ट्वीट क्यों किया गया।
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपलोड करते हुए लिखा है, “युवा अर्जुन तेंदुलकर के लिए रवि शास्त्री के ज्ञान के शब्द।” इस ट्वीट के बाद खूब कमेंट देखने को मिल रहे है।

कुछ यूजर का कहना है कि यह सब पैसों का कमाल है, तो एक ने प्रणव धनवाड़े का फोटो अपलोड करते हुए अर्जुन के साथ तुलना की है। तो अन्य ने इस बात को शर्म की बात कह दी है इनके अलावा एक यूजर ने उन्हें राहुल गांधी करार दिया है।

यहाँ देखिये ट्वीटर पर लोगों का रिएक्शन

The post बीसीसीआई के ट्वीटर हैंडल पर रवि शास्त्री और अर्जुन तेंदुलकर की साथ तस्वीर की गयी अपलोड, अब लोगों ने बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.