सोची (रूस)। गत चैम्पियन जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। निर्धारत समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर टोनी क्रूस ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में गोल कर जर्मनी को शानदार जीत दिलाई।
तीसरा टेस्ट: वेस्टइंडीज की आधी टीम 132 रन पर आउट, डोरिच ने लगाया अर्धशतक
एक समय गत चैंपियन जर्मनी पहले दौर से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन टोनी क्रूस ने अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले गोल कर अपनी टीम को शर्मिंदगी से बचा लिया।इस गोल के बाद तो जर्मनी की टीम और उसके प्रशंसकों में नया जोश आ गया और वह खुशी के मारे झूमने लगे।
आज ही के दिन दर्ज हुआ था भारतीय क्रिकेट टीम के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड
हालांकि मैच का पहला गोल स्वीडन की ओर से हुआ। क्रूस की गलती का फायदा उठाकर ओला टोइवोनेन ने 32वें मिनट में स्वीडन की ओर से पहला गोल किया। दूसरे हाफ के शुरू में मैच के 48वें मिनट में मार्को रेयुस ने जर्मनी की ओर से दूसरा पहला गोल किया।
इसके बाद तो जर्मनी के खिलाडिय़ों में नई जान सी आ गई और विपक्षी खिलाडिय़ों पर दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान आखिरी मिनटो में जेरोम बोटेंग को भी दूसरा पीला कार्ड मिल गया, जिसके कारण उन्हें बाकी मैच से बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में क्रूस ने इंजरी समय में गोल जर्मनी की उम्मीदों का बरकरार रखा। अब जर्मनी को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए बुधवार को दक्षिण कोरिया से खेलना है।
हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट: विश्व नम्बर वन फेडरर ने किया फाइनल में प्रवेश
गौतलब है कि जर्मनी 1938 के बाद से फीफा विश्व कप के पहले दौर से बाहर नहीं हुआ है। ऐसे में जर्मनी की स्वीडन पर जीत का परिणाम काफी मायने रखता है। स्वीडन अपने आखिरी मैच में मैक्सिको से भिडऩा है। जर्मनी को अपने पहले मैच में मैक्सिकों से हार का सामना करना पड़ा था।