नाटिंघम। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के अन्तिम दो मैचों के लिए चोटिल ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के स्थान पर तेज गेंदबाज सैम कुर्रेन और क्रेग ओवरटन को अपनी टीम में जगह दी है।
तोते की भविष्यवाणी गलत साबित करते हुए जापान ने रच दिया इतिहास
इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 242 रन के रिकॉर्ड अंतर से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई। यह इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में एजबेस्टन में 210 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं यह कंगारू टीम की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड से 1986 में एडिलेड में 206 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में इंग्लैंड ने छह विकेट पर 481 रन बनाकर वनडे क्रिकेट के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। इंग्लैंड ने दो वर्ष पूर्व ट्रेंटब्रिज में तीन विकेट पर 444 रन बनाए थे। इस मैच में भी एलेक्स हेल्स ने 171 रन का योगदान दिया था।
अब श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल पर साबित हुआ गेंद से छेड़छाड़ का दोष, मिली ये सजा
इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बावजूद अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया है। इसी कारण उसने बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के स्थान पर तेज गेंदबाज सैम कुर्रेन और क्रेग ओवरटन को अपनी टीम में जगह दी है। दोनों दिग्गज ऑलराउंडरों के बाहर होने से इंग्लैंड ने अपना गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करने का फैसला किया।
इंग्लैंड के रिकॉर्ड स्कोर के नीचे दबा ऑस्ट्रेलिया, 242 रन से मिली शिकस्त
तीसरे मैच में आदिल राशिद और मोईन अली ने मिलकर सात विकेट हासिल किए थे। मैच में एलेक्स हेल्स ने 147 और जॉनी बेयरस्टॉ ने 139 रन की शतकीय पारियां खेली थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 26 ओवर में 221 रन की साझेदारी की थी।