मौजूदा में भारतीय टीम प्रदर्शन के दम पर दुनिया की बेहतरीन टीम बन गई है, तो इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ टीम के कप्तान विराट कोहली का है. अपनी बल्लेबाजी से लेकर मैदान पर अपने आक्रामक रवैया तक हर जगह विराट कोहली सबसे बेहतर दिखाई देते हैं.
लोकप्रियता में भी सबसे आगे

अपने शानदार प्रदर्शन और लाजवाब फिटनेस के कारण दिन प्रतिदिन लोगों के बीच विराट कोहली लोकप्रिय होते जा रहे हैं. आज हर दूसरा इन्सान विराट कोहली का बड़ा प्रसंशक बन चुका हैं.
हम सभी यह बात बहुत ही अच्छे से जानते हैं, कि विराट कोहली को मैदान और मैदान के बाहर किसी भी प्रकार की चुनौती देना बेहद ही कठिन हैं.
मगर एक खिलाड़ी ऐसा भी हैं, जो विराट कोहली को टक्कर देता नजर आ रहा हैं. क्यों चौंक गए ना…. जी हाँ ! घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा खिलाड़ी हैं, जो बहुत ही कम समय में अपने लुक्स और खेल के कारण चर्चा में है.
कौन है वो खिलाड़ी

दरअसल हम अन्य किसी की नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर मयंक डागर की बात कर रहे हैं. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मयंक डागर एक ऑल राउंडर के रूप में खेलते हैं और अभी मात्र 20 वर्ष के ही हैं.
मयंक डागर टीम इंडिया के लिए अंडर- 19 विश्व कप में भी खेल चुके है और मौजूदा समय में अपने खेल के साथ-साथ मयंक अपने चार्मिंग लुक्स और शानदार स्टाइल के कारण जाने जाते हैं.
खेल के मामले में नहीं लुक्स में कोहली पर भारी

चूँकि मयंक डागर हिमाचल प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं, इसी कारण टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में अभी मयंक को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं और इस बात से भी इनका नहीं किया जा सकता हैं, कि अपने खेल के जरिये डागर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को कभी भी टक्कर नहीं दे सकते, लेकिन अपने लुक्स के जरिये वह विराट पर जरुर भारी पड़ सकते हैं.
मयंक ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में केवल 10 ही मैच खेले हैं और उनके नाम पर 175 रन दर्ज हैं. मयंक ने दस मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं. आप सभी को बता दे, कि मयंक डागर एक स्लो लेफ्ट आर्म ओर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं.
अनगिनत हैं फॉलोअर्स

मयंक डागर सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इन्स्टाग्राम पर तो उनके फॉलोअर्स की संख्या 49800 की हैं. इतना ही नहीं आये दिन मयंक अपने फिटनेस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करते हैं.


The post कोहली को विराट टक्कर देने आ रहे हैं यह युवा क्रिकेटर, जल्द ले लेगा भारतीय कप्तान की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.