Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोनाल्डो पर भारी जुर्माने और दो साल की जेल की सजा, कर बैठे थे ये बड़ी गलती

मैड्रिड। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो शुक्रवार को पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले गए मैच में हैट्रिक गोल लगाकर मैच को चरम पर पहुंचा दिया। लेकिन मैच से पहले रोनाल्डो ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे सभी फैन्स नाराज दिख रहे है।

रोनाल्डो

दरअसल स्पेन के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले रोनाल्डो ने स्पेन में अपने खिलाफ चल रहे उस मुकदमे की शर्तों को लेकर बड़ा फैसला किया जो उनपर टैक्स चोरी को इल्जाम में चल रहा है।

स्पेन के अखबार एल मुंडो की खबर के मुताबिक रोनाल्डो स्पेन को करीब 21.8 मिलियन डॉलर यानी करीब डेढ़ अरब रुपए का जुर्माना देने को राजी हो गए हैं साथ उन्होंने इस गुनाह के लिए दो साल की सजा भी कबूल की है। चूंकि रोनाल्डो ने पहली बार यह अपराध किया है लिहाजा स्पेन के कानून के मुताबिक उनके जेल जाने की कोई गुंजाइश नहीं है। यानी वह जेल जाने स बच जाएंगा।

दरअसल रोनाल्डो स्पेन के फुटबॉल क्लब रीयाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं और उन पर आरोप था कि उन्होंने 2010 से 2014 के बीच करीब 17.1 मिलियन डॉलर की टैक्स चोरी की थी।

इस मामले में जहां रोनाल्डो का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया तो वहीं स्पेनिश टैक्स एजेंसी ने भी इस मामले में भी कुछ कहने से इन्कार कर दिया है। स्पेनिश कोर्ट कई दिग्गज फुटबॉलरों पर टैक्स चोरी करने पर सख्त रवैया अपनाए हुए है।

The post रोनाल्डो पर भारी जुर्माने और दो साल की जेल की सजा, कर बैठे थे ये बड़ी गलती appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.