स्पोर्ट्स डेस्क:महिला क्रिकेट एशिया कप में हारने के बाद भारतीय टीम का 7वीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। बांग्लादेश ने भारत को हराकर पहली बार एशिया कप अपने नाम किया है। इस जीत के बाद बांग्लादेश पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया है। तमीम इक़बाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुरूष टीम मेंजश्न मनाया गया और इस जीत के लिए टीम को बधाई दी गई।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 112 रन बनाए और इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी बांग्लादेश बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर अंतिम गेंद पर ऐताहासिक जीत हासिल करने में सफल रही। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 5 मैचों में से केवल एक मैच हारा है और अंक तालिका भारत पहले स्थान पर था। एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 142 रन से हराया और दूसरे मैच में थाईलैंड को 66 रन से हरा लेकिन तीसरे मैच में बांग्लादेश टीम ने भारत को सात विकेट से हाराया था। भारतीय टीम को एशिया कप में दोनों बार बांग्लादेश की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन एशिया कप में मिली हार के बाद ने टीम की सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों पर भी सवालिया निशान खड़े हो सकते हैं।
इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुई तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अकेले अपने दम पर शानदार गेंदबाजी करनके बांग्लादेश को 3-0 से हराने में कामयाब रहे हैं। इस सीरीज में बांग्लादेश की बल्लेबाज राशिद की गेंदों के आग बेबस नजर आ रहे थे। लेकिन महिला टीम की जीत के बाद इस टीम ने जश्न मानाया वह हैरान करने वाला था।
Herald