Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली किसी भारतीय को नहीं बल्कि इन्हें मानते है ‘सबसे महान’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े प्रशंसक है, क्योंकि उन्होंने इस बात का उल्लेख कई बार किया है। इस मामले में, कोहली और रोनाल्डो काफी समान हैं। आज दोनों ही दिग्गजों के पास खूब प्यार और नाम है और हर कोई इन्हें खेलते हुए देखना चाहते है।

रविवार (24 जून) को, विराट कोहली ने एक बार फिर पुर्तगाली फुटबॉलर के लिए अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त की है। इस बार इन्होंने इंस्टाग्राम एक पोस्ट की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 में स्पेन के खिलाफ पुर्तगाल के उद्घाटन मुकाबला का रोनाल्डो का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें इन्होंने कैप्शन लिखा है, “आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, साहस और असली जुनून। (Self belief, determination, courage and pure passion. The G.O.A.T. @cristiano)।

रोनाल्डो जो आज कमाई और फैन फ़ॉलोइंग के मामले में भारत के कप्तान विराट कोहली से कई गुना आगे है और शायद ये कभी भी उनकी बराबरी नहीं कर पायेंगे। साथ ही आपको बता दें कि (G.O.A.T.) का मतलब कुछ और नहीं बल्कि “ग्रेट ऑफ ऑल टाइम” (सर्वकालिक महान) होता है और विराट ने भी इन्हें माना है।

यहाँ देखिये कोहली की इंस्टाग्राम पर पोस्ट

Self belief, determination, courage and pure passion. The G.O.A.T. @cristiano

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 24, 2018 at 6:40am PDT

23 जून को भारतीय क्रिकेट टीम सहित विराट कोहली ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे और कल वहां पहुँच गए थे जहाँ सभी अभ्यास करते हुए नजर आये है। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी-20 मई च खेलने है। इस सीरीज के लिए कोहली भी पहले ही फिट हो गए थे।

आयरलैंड के खिलाफ इन दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज खेलने वाली है। इंग्लिश टीम के खिलाफ पहले तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे और इसके बाद तीन वनडे और अंत में पांच टेस्ट मैच खेले जायेंगे। तो पहला मैच 3 जुलाई को खेला जाएगा।

The post स्टार क्रिकेटर विराट कोहली किसी भारतीय को नहीं बल्कि इन्हें मानते है ‘सबसे महान’ appeared first on SportzWiki Hindi.