Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई बुरी खबर, इस क्रिकेटर की हुई हत्या

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन इस खेल में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है. जिससे इस जेंटलमैन खेल के नाम पर एक बड़ा धब्बा लग जाता है.

इसी बीच क्रिकेट के इस खेल से जुड़ी एक ऐसी ही खबर आ रही है.  जिसने क्रिकेट के इस जेंटलमैन खेल को नुकसान पहुंचाया है. आपकों बता दें, कि जो खबर हम आपकों अपने इस खास लेख में बताने जा रहे है यह खबर बहुत ही निराशाजनक और दुखदायी है.

बेंगलुरु में एक यूथ मैच के दौरान हुआ मर्डर 

आपकों बता दें, कि बेंगलुरु में एक यूथ मैच के दौरान मर्डर हो गया है. बेंगलुरु में हुए एक लोकल क्रिकेट मैच में ऐसा हुआ है. यह घटना जेसी नगर, कुरुबरहल्ली, पश्चिम बेंगलुरू में 5वें क्रॉस के मैदान पर हुई है.

मणिकांत नाम के युवक की हुई है हत्या 

मृतक की पहचान माणिकांत उर्फ दोडा कटू के रूप में की गई है. वह 22 वर्ष का था और महालक्ष्मी लेआउट के श्रीराम नगर में रहता था. महालक्ष्मी लेआउट पुलिस स्टेटन में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे.

रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला, कि उसके प्रतिद्वंद्वी टीम के सदस्यों ने उनकी हत्या कर दी थी. दोनों टीमों के बीच दोपहर में क्रिकेट खेला जा रहा था.

मणिकांत ने अपनी विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथापाई की थी. इसके बाद शाम को 6.30 बजे एक गिरोह ने उनकी क्रिकेट बैट व स्टंप्स से मारकर हत्या कर दी. मणिकांत की मौके पर ही मौत हो गई थी.

पुलिस कर रही मामले की जाँच 

पुलिस ने कहा है कि वह मामले के जड़ तक पहुंचने के लिए टीम के सदस्यों से पूछताछ करेगा और जांच अभी भी चल रही है. पुलिस ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा, “हम सभी टीम के सदस्यों से पूछेंगे कि मैच के दौरान वास्तव में क्या हुआ था”

The post क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई बुरी खबर, इस क्रिकेटर की हुई हत्या appeared first on SportzWiki Hindi.