इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम मलेशिया में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट खेलने में व्यस्त हैं। जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बुधवार को बांग्लादेश की महिला टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 6 देशों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी दावेदार भारतीय महिला टीम ने अपने लगातार पहले दो मैच जीत दर्ज कर लय में नजर आ रही थी लेकिन बुधवार को बांग्लादेश की महिला टीम ने भारत को आसानी से हरा दिया।

भारतीय महिला टीम के एशिया कप के विजय सफर को रोका बांग्लादेश ने
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस हार के साथ ही महिला क्रिकेट एशिया कप में चल रहे विजय रथ पर भी ब्रेक लग गया। भारतीय टीम के एशिया कप में सालों से चले आ रहे विजयक्रम पर आखिर बांग्लादेशी महिला टीम ने विराम लगाया। इस हार से पहले भारतीय महिला टीम का एशिया कप में एकतरफा राज था।

एशिया कप में खेले 34 मैचों के बाद भारतीय महिला टीम को मिली हार
एशिया कप में भारतीय महिला टीम की ये पहली हार है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने यहां पर अब तक 34 मैच खेले हैं। जिसमें 22 वनडे और 12 टी-20 मैच शामिल थे। इन सभी मैचों में भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल की है। और इस तरह से 34 मैच से चले आ रहे विजय सफर को बांग्लादेश की महिला टीम ने रोक दिया।

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 141 रन
इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद खराब शुरूआत से उबरते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के 42 और दीप्ति शर्मा के 32 रनों की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए।

बांग्लादेश ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
इसके जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम ने सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्ताना 33 रन, फरगाना हक के 52 रन और रूमाना अहमद के 42 रनों की मदद से ये लक्ष्य 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। इस तरह से बांग्लादेश महिला टीम ने एशिया कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप में टुटा भारत के लगातार जीत का सिलसिला, बांग्लादेश ने बुरी तरह से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.