किंग्स इलेवन पंजाब ने इस आईपीएल सीजन में औसत दर्जे का प्रदर्शन किया. हालांकि टीम ने पहले छ मैचों में पांच जीत दर्ज की थीं. लेकिन इसके बाद फिर किंग्स इलेवेन ने अपनी लय खो दी थी जिससे वह प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में असफल रही.
किंग्स इलेवन के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी केएल राहुल ने की. राहुल ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगातार रन बनाए. राहुल ने 14 मैचों में 158.41 की औसत से 659 रन बनाए. जिसमें उनकी औसत 54.91 रही.
ये कहा केएल राहुल ने

किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटोर विरेंद्रे सहवाग के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा
”मैं अलग-अलग समय पर सहवाग के पास गया और बात की. उन्होंने अपना खेल बहुत सरल रखा और यही वे सभी खिलाड़ियों को सलाह भी देते हैं कि जाओ चेहरे पर मुस्कान के साथ खुद पर विश्वास रखो और अपना खेल खेलो. यह स्वतंत्रता उन्होंने सिर्फ मुझे ही नही बल्कि सभी को दी, फिर चाहे वह बॉलर हो या बल्लेबाज”
इसके साथ ही केएल राहुल ने कहा
”यह क्रिकेट है. हम एक टीम के रूप में खेलना चाहते हैं. हमेशा परिणाम को ध्यान में नही रखते हैं. हम निडर और आक्रामक बनना चाहते हैं. आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कभी यह काम करता है तो कभी नही भी करता है. लेकिन हमें आगे बढ़ना है”

इस आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवेन पंजाब की कप्तानी संभालने वाले रविचंद्रन अश्विन के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा
”मुझे लगता है अश्विन शानदार रहे हैं. उन्होंने युवाओं के साथ अधिक समय बिताया है. उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह एक निडर टीम चाहते हैं. वह मैदान पर काफी सक्रीय रहते और सभी खिलाड़ियों सहित मुझे भी उन्होंने मैदान पर खुलकर रहने के लिए कहा था”
इसके साथ ही केएल राहुल ने क्रिस गेल को टी-20 में दुनिया का सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाज बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने द्वरा आईपीएल में किए गये प्रदर्शन से काफी खुश हैं.
The post लोकेश राहुल ने बताया हर मैच से पहले सहवाग देते थे ये गुरु मन्त्र, हर बार बोलते थे बस यही बात appeared first on SportzWiki Hindi.