Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने विश्व एकादश क्रिकेट टीम को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क:वेस्टइंडीज में आए तूफान से बर्बाद हुए स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए खेले गए चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व एकादश को 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल ​लक्ष्य दिया था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व एकादश पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और पूरी टीम 16.2 ओवर में केवल 127 रन पर आल आउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज एविन लुईस (58), दिनेश रामदीन (44) और मार्लन सैमुअल्स (43) की शानदार पारी खेलकर टीम के लिए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में विश्व एकादश के बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए और ल्यूक रोंची (0), दिनेश कार्तिक (0), सैम बिलिंग्स (4), शोएब मलिक (12) रन ही बना सकें।

विश्व एकादश टीम में सबसे ज्यादा रन तिषारा परेरा ने 61 रन और वेस्टइंडीज के लिए एविन लुईस ने सबसे ज्यादा रन बनाएं और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी चुना गया। वेस्टइंडीजनेविश्व एकादश को यह मैच 72 रन से हराया।



Herald