Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत के लिए कहा कुछ ऐसा हार के जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानी टीम इस तरह इंडियन शेरों के सामने पस्त हो जाएगी ये शायद ही किसी ने सोचा होगा, लेकिन भारत ने जिस तरह का खेल दिखाया वाकई में एक चैंपियन टीम ही कर सकती है.

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धवन और मुरली विजय के शतकों की बदौलत 474 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में उतरी अफगानी टीम पहली पारी से ही पस्त नजर आई. लगातार अन्तराल पर विकेट गिरते चले गए और पहली पारी मात्र 109 रन पर आलआउट हो गयी. इसके बाद फालोआन खेलने उतरी अफगानी टीम इस पारी में अपने आपको नहीं संभाल पायी, इसमें भी 103 रनो पर आलआउट हो गयी.

अफगानी टीम ने पूरी तरह से इंडियन गेंदबाजों के समक्ष समर्पण कर दिया. नतीजा यह निकला कि इंडिया ने यह एतिहासिक मैच पारी और 262 रनों से जीत लिया.

अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने इस एतिहासिक मैच के बारे में कहा कि- ” सबसे पहले हम बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए धन्यवाद देते है जिन्होंने हमें यह मौका दिया है.  हमने इससे पहले एक टेस्ट मैच नहीं खेला था.  हमने बहुत कुछ सीखा है.”

आने वाले समय में जब भारतीय टीम के साथ मैच खेलने के लिए उतरेंगे तो हमें यह ज्ञात होगा  कि भारत जैसी टीम के साथ किस प्रकार खेलना है. हां, हम आश्चर्यचकित थे कि चीजें कितनी जल्दी समाप्त हुईं क्योंकि हम एक अच्छी टीम थीं।

लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक पूरी तरह से अलग तरह खेल है जिसमें सभी खिलाड़ियों को समर्पण की भावना के साथ खेलना होता है. हमारे पास बहुत समय है और हम अपनी कमजोरियों पर काम करेंगे.  दर्शकों को भीड़ के लिए भी बहुत धन्यवाद, ऐसा लगा कि हम काबुल में थे”.

 

The post भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत के लिए कहा कुछ ऐसा हार के जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.