Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने मुजीब और राशिद खान के बारे में कहा कुछ ऐसा शायद ही कोहली को आये पसंद

भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरूवार से यानि 14 जून से ऐतिहासिक टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है। 14 जून से एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया की सबसे उभरती टीम अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का ये पहला टेस्ट मैच होगा। ऐसे में इस टेस्ट मैच पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं।

मुजीब-राशिद ने अपनी गेंदबाजी से किया है प्रभावित

जिस तरह से अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से मैदान में प्रदर्शन कर रही है उससे तो भारतीय टीम अफगानिस्तान की टीम को कम नहीं आंक सकती है। अफगानिस्तान की टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर अफगान टीम के स्पिन ट्विन्स राशिद खान और मुजीब उर रहमान से भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहने की जरूरत है।

मुजीब-राशिद की गेंदबाजी के कुंबले हुए मुरिद

मुजीब उर रहमान और राशिद खान जैसे युवा स्पिन गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त प्रभावित किया है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देख भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले भी इनके मुरिद हो गए हैं।

मुजीब और राशिद के प्रदर्शन को देख लग रहा है अच्छा- कुंबले

अनिल कुंबले ने इनको लेकर कहा कि “ये देखकर बेहतरीन लग रहा है कि दो युवा अफगानिस्तान के गेंदबाज विश्व के बड़े बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे हैं। राशिद और मुजीब दोनों में ही बहुत प्रतिभाशाली हैं और अगर इन्हें टेस्ट का मौका मिलता है तो ये परीक्षण को लेकर सक्षम हैं। भारतीय या किसी भी बल्लेबाज को।”

टेस्ट क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट हैं अलग-अलग

हालांकि अनिल कुंबले ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट की चुनौती को अलग-अलग माना और आगे कहा कि “ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसे जाते हैं क्योंकि चार ओवर की गेंदबाजी में विकेट निकालना और टेस्ट मैच में बहुत फर्क होता है।”

राशिद ने पिछले एक साल में फिटनेस पर की है कड़ी मेहनत

राशिद खान अफगानिस्तान की टीम के स्टार खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि “पिछले एक साल में मैं अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं और मेरे अपने फिटनेस में सुधार कर रहा हूं। इस चीज से सबकुछ बदल दिया है। मैं मैदान में गेंद और बल्ले से योगदान देने में कामयाब रहा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post दिग्गज भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने मुजीब और राशिद खान के बारे में कहा कुछ ऐसा शायद ही कोहली को आये पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.