राशिद खान अभी महज 19 साल और कुछ दिनों के है, लेकिन इन्होंने जो अभी तक खेल दिखाया है वह वाकई तारीफ़ करने योग्य है। आज इनके सामने हर बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी गेंदों का सामना करने से डरता है।
अगर इनके संक्षिप्त करियर पर नजर डालें तो, इन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 लिए है और यह उनके नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। साथ ही हाल ही सम्पन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में भी इनका जादू चला और 21 विकेट निकाल एंड्रयू टाय के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इसी बीच राशिद खान ने कहा कि मैं खुद को एक फिंगर स्पिनर कहता हूं।

“असामान्य लगता है लेकिन इस तरह मैं गेंदबाजी करता हूं, “वह आपको बताता है कि आप रोंग-अंस को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। मैं अपनी गेंदबाजी में अपनी कलाई का बहुत कम करता हूं। मैं अपनी अंगुलियों का उपयोग करता हूं जिससे मुझे ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिलता है। इससे मुझे तेजी से गेंदबाजी करने में मदद मिलती है। मैं एक लेग स्पिनर हूं जिसमें मैं रोंग-अंस करता हूँ।”
राशिद खान ने जब से क्रिकेट में कदम रखा है तब से ही काफी प्रभावित किया है और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले टी-20 मैच में 13 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

राशिद खान ने कहा है, “किसी ने मुझे लेग स्पिन और रोंग-अंस गेंदबाजी करने के लिए सिखाया नहीं है,” इस प्रकार ये यही कहना चाहते है कि इन्होंने कोई कोचिंग नहीं की है। “मैंने विशेष रूप से किसी को भी फॉलो नहीं किया है। हाँ, मैंने शाहिद अफरीदी और अनिल कुंबले की गेंदबाजी देखी है। मुझे सही समय याद नहीं है लेकिन हाँ उस समय मैं 5-6 साल पहले कुंबले की गेंदबाजी देखता था जब मैं फ्री होता था तो।”
हाल ही में इन्होंने टी20 क्रिकेट में इमरान ताहिर की बराबरी करते हुए महज 31 मैचों में अपने 50 विकेट पूरे कर दिए है। बाद में बात करते हुए कहा, “जब पिछले साल मैं आईपीएल खेला था तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ था। साथ ही जब घर वापस गया था सब खुशियाँ मना रहे थे।”

इन्होंने यह भी खुलासा किया कि, “मैं अभी सिंगल ही हूँ किसी से सगाई नहीं की है” और परिवार के साथ रह रहे है। मैं अपने परिवार वालों से बहुत प्यार करता हूँ। सोशल मीडिया के जरिये रोजाना बात करता हूँ और उनसे मुझे बहुत प्यार मिलता है। वो मेरे मैचों का आंनद लेते है। अभी मैं क्रिकेट पर ही ज्यादा फोकस डाल रहा हूँ।”
राशिद खान जिन्होंने अपनी छोटी उम्र में कई बड़े-बड़े कारनामे किये है। साथ ही आज अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए है और इन्हें भारत में भी खूब प्यार मिल रहा है।
The post मैं खुद को एक फिंगर स्पिनर मानता हूँ: राशिद खान appeared first on SportzWiki Hindi.