भारतीय अंडर-19 टीम से अपनी पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान इस सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। आवेश खान ने इस सीजन में अपनी गेंदो की गति से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। आवेश ने अपने प्रदर्शन को लेकर एक खास बातचीत में कई बातों को साझा किया।

कोचिंग स्टाफ ने मैच खत्म होने के बाद भी दी गेंदबाजी की जानकारी
आवेश खान ने कोचिंग स्टाफ को लेकर कहा कि
“सीजन खत्म होने के बाद कोचिंग स्टाफ ने हर खिलाड़ी को बुलाकर बात की थी। मुझे बताया था कि धीमी गेंद और यॉर्कर गेंद पर काम करो, साथ ही बाउंसर का अच्छा उपयोग करना सीखों और बल्लेबाजी की कमजोरी को पकड़ उस पर ध्यान दोगे तो काफी सफलता मिलेगी।”

अगले साल सीख लूंगा नकल बॉल का प्रयोग करना
आवेश खान ने नकल बॉल को लेकर कहा कि
“मैं नकल बॉल को तो लगभग सीख ही गया था, लेकिन मैच में डालने काआत्मविश्वास नहीं था । धीरे-धीरे वो आत्मविश्वास हासिल करूंगा और फिर मैं इसे अगले आईपीएल में डालूंगा।“

आज जो भी हूं वो अभय सर की वजह से
अपने प्रदर्शन का श्रेय आवेश खान ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और उनके कोच अभय खुरासिया को दिया। इसको लेकर आवेश ने कहा कि
“मैं जो भी हूं वो अभय सर की वजह से ही हूं। वो अंडर-14 से मेरे साथ हैं। मुझे कोई भी दिक्कत आती है तो मैं सीधे उन्हीं से बात करता हूं। उन्होंने मुझे बचपन से सिखाया है, उनके पास मेरे सारे वीडियो हैं तो वो एक्शन को लेकर भी बात करते हैं कि ये चीजें बदल सकती हैं।”

मध्य प्रदेश के क्रिकेट में हुआ काफी सुधार
मध्यप्रदेश के बेहतरीन क्रिकेट को लेकर आवेश खान ने कहा कि
“मध्य प्रदेश में अभी हमारा शिविर चल रहा है। टी.ए शेखर सर आए हैं मैं उनसे हर सेशन में बात करता हूं। मध्य प्रदेश का क्रिकेट को काफी आगे आया है। हमें अच्छा बैकग्राउंड मिल गया है। पहले मुझे ट्रेनिंग के लिए एमआरएफ एकेडमी जाना पड़ता था। लेकिन अब मैं अपने राज्य में रहकर ही अच्छी ट्रेनिंग कर सकता हूं, क्योंकि अब सुविधाएं हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने इस दिग्गज को दिया अपनी सफलता का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.