क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा में से किसी को चुनना आसान नही है. दोनों ही क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं. सचिन और लारा ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. भारत में सचिन को क्रिकेट का भगवान समझा जाता है. जबकि ब्रायन लारा भी क्रिकेट के महान बल्लेबाज माने जाते हैं. जब भी क्रिकेट के असाधारण बल्लेबाजों की बात आती है तो उसमें लारा और सचिन का नाम जरुर आता है.
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहा ड्वेन ब्रावो से जब लारा और सचिन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने बिना किसी समय गंवाए नाम बता दिया.
हरभजन सिंह ने पूछा था ये सवाल

हरभजन सिंह ने अपने शो ‘क्वीक हील भज्जी ब्लास्ट विद सीएसके’ में ड्वेन ब्रावो से जब सचिन और लारा में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो ब्रावो ने अपना उत्तर देते हुए कहा
”मेरे लिए, मैं लारा को चुनना चाहूंगा. क्योंकि वह मेरे हीरो हैं. जबकि आपके लिए सचिन क्योंकि वह मास्टर हैं. मैंने लारा के साथ अधिक खेला है उनके आसपास रहा हूं. लेकिन ये दोनों ही शानदार है. दोनों के पास अपना एक खास अंदाज़ है. दोनों के बीच तुलना नही की जा सकती है.”
लेकिन अगर हम तुलना करें तो आंकड़ों में सचिन लारा से आगे दिखाई देते हैं. सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं. जबकि इस दौरान सचिन ने 51 शतक और 68 अर्द्धशतक लगाए हैं.
वहीं अगर लारा के टेस्ट करियर को देखें तो उन्होंने 131 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 52.88 की औसत से 11953 रन बनाए हैं. इस दौरान लारा ने 34 शतक और 48 अर्द्धशतक लगाए हैं.
लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज है. वह सर्वोच्च स्कोर है 400 रनों का जिसे अभी तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नही सका है.
The post ड्वेन ब्रावो ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की तुलना करते हुए इन्हें बताया महान appeared first on SportzWiki Hindi.