खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पत्नी हसीन जहां के साथ चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, उलटा यह बढ़ता ही जा रहा है।
ये देश मिलकर करेंगे 2026 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी
पत्नी हसीन जहां ने शमी के ऊपर अब एक नए आरोप लगाए हैं। हाल ही में हसीन जहां ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि मोहम्मद शमी ईद के बाद दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।वहीं उन्होंने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तलाक देने के लिए पैसे तक का प्रस्ताव दिया है।
हालांकि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी के इन आरोपों का हंसते हुए खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पहली शादी से ही काफी परेशान हूं। ऐसे में क्या आपको लगता है कि मैं दूसरा विवाह करुंगा। शमी ने कहा कि हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों के आधार पर मैंने दूसरी शादी की तो मैं उसे जरूर आमंत्रित करूंगा।
ऐतिहासिक टेस्ट में भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान
गौरतलब है कि हसीन जहां ने कुछ महीनों पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर मारपीट, बलात्कार, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। उन्होंनेशमी के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और विवाहेतर संबंध रखने का मामला दर्ज करवाया था। वहीं मैच फिक्सिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भी शिकायत की थी।
अब विराट कोहली को मिला ये सम्मान
गौरतलब है कि फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल होने के कारण मोहम्मद शमी को गुरुवार से अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले इस मैच के लिए वह टीम इंडिया का हिस्सा थे।अपनी खराब फिटनेस के कारण ही वह इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में भी कम ही मैच खेल सके थे।