लंदन
हरफनमौला बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स की बायें पैर की मांसपेशियों में ंिखचाव आ गया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड ने यह सीरीज 5-0 से अपने नाम की थी। उन्हें पूरा आराम देने के लिए भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए चुनी गयी टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। ईसीबी ने कहा कि अगर स्टोक्स पूरी तरह फिट हुए तो भारत के खिलाफ आठ जुलाई को खेले जाने वाली अंतिम टी 20 की टीम में उन्हें शामिल किया जा सकता है। इससे पहले वह पांच जुलाई को डरहम के लिए योर्कशर के खिलाफ काउंटी क्रिकेट मैच में खेलेगे।
ईसीबी ने कहा कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर अगर वह अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो भारत के खिलाफ आठ जुलाई को होने वाले तीसरे टी 20 मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम में फार्म में चल रहे जोस बटलर, जैसन राय और जोनी बेयरस्टा को भी जगह मिली है। सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम), दूसरा मैच लॉर्ड्स (14 जुलाई) और हेडिंग्लेर् लीड्सी में 17 जुलाई को अंतिम मैच खेला जाएगा।
टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली , जोनाथन बेयरस्टा , जेक बॉल , जोस बटलर , टाम कुर्रान , एलेक्स हेल्स , लियाम प्लंकेट , आदिल राशिद , जो रूट, जेसन रॉय , बेन स्टोक्स , डेविड विली , मार्क वुड।