Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट में चार नंबर पर बल्लेबाजी करना इस खिलाडी को है ,बेहद पसंद

खेल डेस्क। आईपीएल के इस शानदार सीजन में कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और इस लीग के दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल में 13 पारी में 659 रनों के साथ केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे है। कर्नाटक के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने भारतीय टीम में अपनी दावेदारी को शानदार तरीके से पेश की है। राहुल ने यह भी स्वीकार किया है कि वह सीमित ओवरों के प्रारूप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

राहुल ने कहा कि "मेरे बचपन का सपना विश्व कप खेलना है और यदि टीम प्रबंधन मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता है, तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं क्योंकि भारत के लिए खेलने से कुछ भी बड़ा नहीं है। मुझे आशा है कि ओडीआई में भी मेरे हालिया फॉर्म के साथ जारी रहेगा"।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम ने 2015 से नंबर 4 के लिए 10 से अधिक खिलाड़ियों को खिलने की कोशिश की है और राहुल का मानना ​​है कि वह इसके लिए श्रेष्ठ है। "अभी मेरा लक्ष्य मेरे देश के लिए रन बनाना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सलामी बल्लेबाज या मध्य क्रम में आ रहे हों।अगर वे मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं, तो मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।