Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलेक्स हेल्स की तूफानी पारी देख सिद्धार्थ कौल ने पूछा, “भाई नाश्ते में क्या खाया था?”

वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान नॉटिंघम में ऐसा कारनामा किया जिसने बता दिया कि वो वनडे में क्यों नंबर एक टीम है. पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीत कर तीसरे वनडे में उतरी इंग्लैंड टीम ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया.

इंग्लैंड ने इस मैच में पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 481 रन खड़ा कर दिया. इस दौरान इंग्लैंड ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले सबसे बड़े वनडे स्कोर (444 रन) का रिकॉर्ड इंग्लिश टीम के नाम ही दर्ज था. इंग्लैंड टीम के इस विशाल स्कोर में सबसे ज्यादा योगदान एलेक्स हेल्स के नाम रहा. हेल्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों पर 147 रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड के विशाल स्कोर पर सिद्दार्थ ने एलेक्स हेल्स से पूछा…

पिछले आईपीएल सीजन में एलेक्स हेल्स और सिद्दार्थ कौल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा था. सिद्दार्थ कौल ने एलेक्स हेल्स और उनकी टीम द्वारा बनाए गए विशाल स्कोर को लेकर एक ट्वीट किया है. जिसमें कौल ने एलेक्स से पूछा है कि उन्होंने और उनकी टीम ने सुबह के नाश्ते में क्या खाया था. साथ ही कौल का कहना है कि वनडे में इतना बड़ा स्कोर बनाना किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ और किसी भी मैदान पर आसान नही होता है.

सिद्दार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा ”हेल्लो भाई ‘एलेक्स हेल्स’, आज आपने और आपकी पूरी टीम ने सुबह के नाश्ते में क्या लिया था ? ब्रिलियंट, शानदार हिटिंग, वनडे क्रिकेट में लगभग आधा हज़ार रन बनाना किसी भी गेंदबाजी आक्रमण और किसी भी मैदान पर आसान नही है”

इस मैच में इंग्लैंड ने 242 रनों से जीत दर्ज की. एक बड़े लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम सिर्फ 239 रन ही बना सकी और 37 वें ओवर में ही पूरी टीम ढेर हो गयी.

The post एलेक्स हेल्स की तूफानी पारी देख सिद्धार्थ कौल ने पूछा, “भाई नाश्ते में क्या खाया था?” appeared first on SportzWiki Hindi.