Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट: पहले ही दौर में हारे युकी भांबरी

लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गए। जबकि रोहन बोपन्ना ने अपने फ्रांसीसी जोड़ीदार के साथ पहले राउंड का मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

अब श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल पर साबित हुआ गेंद से छेड़छाड़ का दोष, मिली ये सजा

इसी बीच पूर्व विश्व नम्बर वन ब्रिटेन के एंडी मरे की लगभग एक साल बाद कोर्ट पर वापसी अच्छी नहीं रही है। उन्हें भी पहले ही दौर में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से हार का सामना करना पड़ा है।

इंग्लैंड के रिकॉर्ड स्कोर के नीचे दबा ऑस्ट्रेलिया, 242 रन से मिली शिकस्त

इससे पहले एशियाई खेलों की जगह अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लेम को प्राथमिकता देने के कारण युकी को सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से दिया गया था।युकी ने पहले दौर में कनाडा के मिलोस राओनिक के खिलाफ मुकाबला उस समय छोड़ दिया जब वह पहला सेट 1-6 से हारने के बाद दूसरे सेट में 1-3 से पीछे थे।

साल के आखिरी ग्रैंड स्लेम अमेरिकन ओपन में सीधे प्रवेश मिलने की उम्मीद के कारण युकी ने अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था। यूएस ओपन में खेलने से युकी भांबरी को रैंकिंग में फायदा हो सकता है, जिससे उन्हें 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने की पात्रता मिल सकती है।

इस बीच युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडवर्ड रोजर वैसेलीन ने पहले राउंड में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और फ्रांस के जूलियन बेनेतियाऊ को 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं पूर्व नम्बर एक 31 वर्षीय मरे को किर्गियोस ने 2-6, 7-6, 7-5 से हराया। ब्रिटेन के एंडी मरे की किर्गियोस के खिलाफ छह मैचों में यह पहली हार रही। गौरतलब है कि एंडी मरे कूल्हे की चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी कर रहे थे।