Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड 

मॉस्को। गुरुवार से रूस में फीफा विश्वकप का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। फुटबॉल खिलाड़ी फारवर्ड मार्कस रैशफोर्ड फीफा विश्वकप से ठीक पहले यहां अपने आखिरी ट्रेनिंग सत्र में चोटिल हो गए है। जिससे इंग्लैंड टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने बुधवार को बताया कि रैशफोर्ड को मॉस्को में टीम के अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान हल्की चोट लग गई।

फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर

स्पेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया

कोस्टा रिका के खिलाफ किया था शानदार गोल मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए गत सत्र में सभी चैंपियनशिपों में कुल 13 गोल करने वाले रैशफोर्ड ने अभ्यास मैचों में भी काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था जिसमें कोस्टा रिका के खिलाफ मैच में उनका काफी दूर से किया गया गोल यादगार रहा था। 20 वर्षीय फारवर्ड के साउथगेट की टीम में जगह बनाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन उनका टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ घंटे पूर्व चोटिल होना टीम के लिए बड़ी समस्या है।

ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर

ओपनिंग मैच के लिए फिलहाल लाइनअप तैयार साउथगेट ने मीडिया से कहा मार्कस को हल्की चोट लग गई है तथा ये गंभीर नहीं है। हम अगले सत्र में उनकी फिटनेस को देखेंगे। हमारे पास अभी तैयारी के लिए एक सप्ताह का वक्त है।

फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका

साउथगेट ने बताया कि उन्होंने विश्वकप के सोमवार को ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच के लिए फिलहाल लाइनअप तैयार नहीं किया है लेकिन कुछेक खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला नजदीकी है और रेपिनो में ट्रेनिंग के बाद वह इसका निर्णय करेंगे। इंग्लैंड की टीम ग्रुप जी में है जहां उसका मुकाबला पनामा और बेल्जियम से भी होगा।