खेल डेस्क। रूस क्या पूरी दुनिया में गुरुवार से फीफा विश्व कप के दौरान केवल गोल ही गोल की ध्वनी सुनाई देने वाली है। फुटबॉल का यह महाकुंभ रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होगा।
रूस के 11 मैदानों पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें आपस में 64 मुकाबले खेलेंगी। सोशल मीडिया पर भी अभी फीफा विश्व कप की चर्चा ही हो रही है।
ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर
इसमें ब्राजील, जर्मनी, पुर्तगाल, क्रोएशिया, ट्युनिसिया, ईरान, पनामा, मोरोक्को, पोलेंड, डेनमार्क, सर्बिया, साउदी अरब, स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, इजिप्ट, मैक्सिको, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, दक्षिण कोरिया, सेनेगल, आइसलैंड, पेरू, उरुग्वे, इंग्लैंड, जापान, कोलंबिया, स्पेन, फ्रांस, अर्जेटीना, बेल्जियम, नाजीरिया आदि टीमें हिस्सा लेंगी।
फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका
फीफा विश्व कप-2018 में सभी टीमें विशेष जर्सी के साथ मैदान में उतरेंगी। टीमों की ड्रेसों को अलग-अलग कंम्पनियों द्वारा अलग-अलग लुक दिया गया है। जिसे पहनकर खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा दिखाएंगे।
FIFA WORLD CUP: जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि की हो जाएगी मालामाल
आखिर 15 जुलाई को पता पड़ेगा कि कौनसी जर्सी किस टीम के लिए लक्की साबित हुई है और किस खिलाड़ी ने उस जर्सी में सबसे ज्यादा गोल किए हैं। किट मेकर कम्पनी एडिडास और नाइक ने सबसे ज्यादा 11-11 टीमों की जर्सी बनाई है। जबकि पूमा ने चार, न्यू बैलेंस दो और अलस्पोर्ट, हुमैल, एरा तथा उमब्रो ने एक-एक टीम की जर्सी बनाई है।
धोनी ने अपने खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जल्द ही कर सकते है बड़ी घोषणा
आइए जानते हैं कौनसी किट मेकर कप्पनी ने किस टीम के लिए जर्सी बनाई हैं:
एडिडास: ईरान, मोरोक्का, इजिप्ट, मैक्सिको, स्वीडन, रूस, जापान, कोलम्बिया, जर्मनी, अर्जेंटीना, बेल्जियम।
नाइक: पौलेंड, सउदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, इंग्लैंड, पुर्तगाल, क्रोएशिया, स्पेन, फ्रांस, ब्राजील, नाइजीरिया।
पूमा: सर्बिया, स्विट्जरलैंड, सेनेगल, उरुग्वे।
न्यू बैलेंस: पनामा, कोस्टा रिका।
अलस्पोर्ट: ट्युनिसिया।
हुमैल: डेनमार्क।
एरा:आइसलैंड।
उमब्रो: उमब्रो।