Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन के इस पसंदीदा खिलाड़ी ने भारत की सबसे मजबूत टीम का कोच बनने की इच्छा की जाहिर

भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक कई स्पिन गेंदबाज आए और गए। कई स्पिन गेंदबाजों ने अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी तो कई स्पिन गेंदबाज समय के साथ खो गए। इसी तरह के भारतीय क्रिकेट टीम में मुंबई के स्पिन गेंदबाज रमेश पोवार ने भी अपनी जगह बनायी थी।

कुछ सालों तक तो रमेश पोवार ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा। लेकिन पिछले कुछ सालों से बहुत कम ऐसा हुआ है जब रमेश पवार को नाम सुनने को मिलता है।

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रमेश पवार ने जतायी मुंबई के कोच बनने की इच्छा

मुंबई के रमेश पवार एक समय भारतीय टीम में नियमित खेलते थे लेकिन पिछले कुछ सालों से पवार क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच के लिए आवेदन करने की बात सामने आते ही रमेश पवार फिर से सामवने आ गए हैं और उन्होंने मुंबई टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।

मुंबई के मुख्य कोच समीर दीघे के इस्तीफे देने के बाद किया ये फैसला

आपको बता दें कि मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर रहे समीर दीघे अपने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके स्थान पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन मुख्य कोच की तलाश में हैं।

अब इस पद के लिए  मुंबई के पूर्व स्पिन गेंदबाज रमेश पवार ने दावेदारी पेश की है। आपको बता दें कि रमेश पवार मुंबई की टीम के लिए स्पिन कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

मुंबई के साथ रहा है मेरा भावनात्मक जुड़ाव- रमेश पवार

इसको लेकर रमेश पवार ने भी कहा कि

मैं भी इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहता हूं। मैं वहां पर 6-7 महीनों तक रहा हूं और मुझे वास्तव में पता है कि वहां के सिस्टम में क्या खामियां हैं। मैं बहुत ही भावनात्मक रूप से मुंबई के साथ जुड़ा हुआ हूं। और मैं अब वापस कुछ देना चाहता हूं। मुझे पता है कि इस समय हमारी टीम में क्या कमी है। और इसे सुधारने के लिए क्या किया जा सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सचिन के इस पसंदीदा खिलाड़ी ने भारत की सबसे मजबूत टीम का कोच बनने की इच्छा की जाहिर appeared first on SportzWiki Hindi.