Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी से हुई है ड्वेन ब्रावो की बहन की शादी, वर्षो बाद खुद ब्रावो ने खोला राज

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजों में से एक है जिन्होंने तीन बार खिताब जीता है। इस टीम में कई बड़े-बड़े खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही सीएसके एक ऐसी टीम है जिसमें कई खिलाड़ी ऐसे है जो पिछले कई सालों से एक ही टीम में खेलते आ रहे है। उनमें सुरेश रैना, एमएस धोनी और साथ ही ड्वेन ब्रावो भी है।

सुरेश रैना और धोनी 2008 से सीएसके की टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो भी अब पिछले कई सालों से इसी टीम में खेलते आ रहे है और ये अब इन्हें घर जैसा मानने लगे है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दो साल का प्रतिबंध लगा गया था जिसके चलते इन खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में खेलना पड़ा था।

धोनी की वाइफ साक्षी को बहन मानते है ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ अपने रिश्ते के बारे में बोलते हुए, ब्रावो ने कहा कि वह सभी को अपने भाई के रूप में मानते है जबकि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी को बहन मानते हैं।

वहीं सुरेश रैना के बारे में इन्होंने कहा कि, “मैं सुरेश रैना और एमएस धोनी जैसे कई खिलाड़ियों का मैं बहुत करीबी दोस्त हूँ। हम एक-दूसरे को भाई कहते हैं। उनकी (धोनी की) की पत्नी साक्षी को बहन मानता हूँ और बहन के रूप में बुलाता हूँ।” जबकि इन्हें साथी खिलाड़ी डीजे के नाम से भी बुलाते है।

गौरतलब हो कि ड्वेन ब्रावो जिन्होंने आईपीएल 2018 के पहले ही मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली थी लेकिन आउट हो गए थे जिसके बाद केदार जाधव ने टीम को जीता दिया था। इन्होंने हमेशा से ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और खिलाड़ियों के सबसे अच्छे खिलाड़ी बनकर उभरे है।

The post इस भारतीय खिलाड़ी से हुई है ड्वेन ब्रावो की बहन की शादी, वर्षो बाद खुद ब्रावो ने खोला राज appeared first on SportzWiki Hindi.