Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार इस वजह से तमीम इकबाल ने अपने घर जाकर नहीं मनाया ईद, वजह जानकर बढ़ जायेगी इस दिग्गज की इज्जत

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब अपना अगला मैच वेस्टइंडीज के साथ खेलना है। बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के दौरे पर एक बड़ा लंबा फासला तय करना है, जहां पर उन्हें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। इस दौरे को लेकर बांग्लादेश की टीम ढाका में तैयारी में जुटी हुई है। बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाज तमीम इकबाल भी इस दौरे को लेकर तैयारी में जुट गए हैं।

तमीम इकबाल ने साझा की अपनी प्रतिक्रिया

तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी को लेकर ईद जैसे प्रमुख त्योहार तक को अपने घर पर नहीं मनाया बल्कि ढाका में ही बने रहे। पहली बार अपने घर चिंटगांव में ईद नहीं मनाने से लेकर कई बातों तो तमीम इकबाल ने साझा किया है। क्रिक बज से बातचीत करते हुए इन सभी बातों पर तमीम इकबाल ने अपनी प्रतिक्रया दी है।

इस कारण से चिंटगांव की जगह ढाका में मनायी पहली बार ईद

तमीम ने कहा कि

“मुझे ये याद नहीं है कि मैंने अपने विदेशी दौरे के अलावा आखिरी बार कब चिंटगांव में अपना ईद का त्योहार नहीं मनाया है।हर साल मैं अपना ईद का त्योहार चिंटगांव में मनाता हूं, लेकिन ये पहली बार है जब मैं ढाका में हूं।  जब टीम अच्छा करती है तो खिलाड़ियों में भी आत्मविश्वास आ जाता है। लेकिन खेल को देखने के बाद मुझे ये लगता है कि मेरी तैयारियां पर्याप्त नहीं हैं। तो मैंने सोचा कि मुझे खुद को और ज्यादा तैयार करना होगा। यही कारण है कि मैं अतिरिक्त समय यहां दे रहा हूं।”

मैं मेहनत कर सकता हूं नहीं दे सकता रन बनाने की गांरटी

तमीम इकबाल ने आगे कहा कि

मेरा तो ये मामना है कि मैं सफलता या रन बनाने की गारंटी नहीं दे सकता हूं। लेकिन अगर मैं खुद को 100 फिसदी तैयार करता हूं, तो मेरा काम आसान हो जाएगा। यहां तक कि मैं अगर खुद को तैयार करने के बावजूद असफल रहता हूं, तो मैं खुद को बता सकता हूं कि मैंने अपनी पूरी कोशिश की है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अच्छी तरह से खेलने के लिए अच्छी तरह से तैयारी करना महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि मैं अतिरिक्त काम कर रहा हूं।”

बल्लेबाजी पर कर रहा हूं ध्यान केन्द्रित

इकबाल ने अपनी बल्लेबाजी अभ्यास को लेकर आगे कहा कि

“मैं उनके साथ (सलालुद्दीन) अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि वो मेरे खेल और बल्लेबाजी का तरीका समझते हैं। मैं पहले एक या दो सत्रों से खुश नहीं था, क्योंकि मुझे लगा कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं इसी कारण से मैंने अपनी बल्लेबाजी देखने के बाद उन चीजो में सुधार करने की सोचा। मैं अभ्यास सत्र में इन चीजों में सुधार करने की कोशिश करूंगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पहली बार इस वजह से तमीम इकबाल ने अपने घर जाकर नहीं मनाया ईद, वजह जानकर बढ़ जायेगी इस दिग्गज की इज्जत appeared first on SportzWiki Hindi.