Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी के इंश्योरेंस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये चौकाने वाली बात

भारत जैसे बड़े देश में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे बड़े चेहरे में से एक हैं। विराट कोहली का कद भारतीय क्रिकेट के साथ ही भारत देश में भी सबसे खास है। विराट कोहली भारत में जितना बड़ा नाम है उतनी ही उनकी दाढ़ी भी लोकप्रिय है। भारत के युवाओं को विराट कोहली की दाढ़ी खासी पसंद है।

विराट कोहली की दाढ़ी बनी राष्ट्र की सबसे बड़ी चर्चा का विषय

इसी तरह से शनिवार का दिन तो ऐसा रहा है कि विराट कोहली की दाढ़ी देश की सबसे बड़ी चर्चा का मुद्दा बन गया। विराट कोहली की दाढ़ी को लेकर ट्वीटर पर #viratbeardinsurance जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। दरअसल भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने इसकी शुरूआत की।

केएल राहुल ने दी दाढ़ी की चर्चा को हवा

राहुल ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दो शख्स विराट कोहली की दाढ़ी का निरिक्षण कर रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। इसमें राहुल ने लिखा कि “इस वीडियो के बाद मुझे यकिन हो गया है कि विराट कोहली की दाढ़ी का इंश्योरेंस हो चुका है।” 

कोहली ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इसके बाद तो विराट कोहली की दाढ़ी को लेकर जोरदार चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद तो विराट कोहली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोहली ने अपनी दाढ़ी को लेकर कहा कि “मेरी दाढ़ी को लेकर जो चर्चाए हो रही है वो काफी मजेदार है।” कोहली दाढ़ी के इस चर्चा को आगे बढने देना नहीं चाहते थे इसी कारण से उन्होंने अपनी दाढ़ी को लेकर चुप्पी तोड़ी।

अपनी दाढ़ी को लेकर विराट कोहली ने तोड़ी अपनी चुप्पी

विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि “अब बहुत ज्यादा हो गया है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी दाढ़ी को लेकर खुद ही कुछ बोलूं।” इस ट्वीट के साथ ही विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में विराट कोहली कह रहे हैं कि

“पिछले कुछ समय से मेरी दाढ़ी के बारे में कई तरह की बातें हो रही है। पूरा देश मेरी दाढ़ी के बारे में जानता है। हां, इंश्योरेंस तो करवायी है, लेकिन गाड़ी की दाढ़ी की नहीं। लेकिन स्टाइल तो इंश्योरेंस वाला ही है। इससे पहले कोई और अफवाह फैले मैं चला अपनी दाढ़ी का ट्रिम करने।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी के इंश्योरेंस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये चौकाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.