स्पोर्ट्स डेस्क:आज के समय में क्रिकेट एक ऐसा खेल बन गया है जिसे हर कोई खेलना पसंद करता है। लेकिन इस खेल के लिए अपने आप को फिट रखना बहुत मुश्किल होता जा रहा है और अगर आप की फिटनेस सही नहीं होन से आप इस खेल से बाहर हो सकते हैं। भारतीट टीम के कई खिलाड़ी हमेशा अपनी चोट या फिटनेस को लेकर परेशान रहते हैं और कई बार उनको टीम से बाहर होना पड़ता है। आज हम आपको भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आप यह सोच रहे होंगे की सबसे ज्यादा फिट तो विराट कोहली होंगे तो आपका सोचना गलत है। भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के आगे विराट कोहली की फिटनेस बहुत कम है।
दुनियाभर में भारत के कप्तान विराट कोहली की फिटनेस के साथ उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ दिनों पहले हुए यो यो टैस्ट में विराट कोहली से ज्यादा भारतीय टीम का एक खिलाड़ी इस टेस्ट में सबसे आगे रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टैस्ट से पहले बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों का यो-यो टेस्ट करवाया जिसमें पांड्या ब्रदर्स ने सबसे ज्यादा अंक लाकर इस टेस्ट में पहला स्थान पाया है।
किसी भी खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए यो यो टैस्ट में 16.1 अंक लाना जरूरी होता है। इस टेस्ट में फेल होने के कारण कई खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं। युवराज सिंह ने कई बार यो यो टेस्ट दिया लेकिन वह भी इस टेस्ट में पास नहीं हो सकें।अफगानिस्तान से होने वाले टेस्ट मैच के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रुणाल और हार्दिक पांड्या ने इस टैस्ट में सबसे अच्छा स्कोर करने में सफल हुए है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 18 अंक लाकर इस टैस्ट में पहला स्थान पाया है लेकिन इस टेस्ट के बाद सबसे बुरी खबर भी आई है इस टैस्ट में भारतीय टीम के सबसे शानदार गेंदबाज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट कोपास नहीं कर पाए जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पडाहै।
Herald