Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गिलक्रिस्ट ने कुछ दिन पहले सराह टेलर को बताया था दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, अब सराह ने गिली को खास अंदाज में कहा सुक्रिया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज सराह टेलर महिला क्रिकेट इतिहास की मौजूदा दौर की सबसे अच्छी बल्लेबाजोें में से एक है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट में सराह टेलर का महिला क्रिकेट में बहुत बड़ा कद है।

बल्लेबाजी तो सराह टेलर का कोई सानी नहीं है लेकिन जिस तरह से विकेट के पीछे उनकी चपलता देखने को मिलती है वो महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कही जा सकती है।

सराह टेलर की शानदार कीपिंग को लेकर कहा जाता है फिमेल धोनी

हाल के दिनों में सराह टेलर ने विकेट के पीछे जबरदस्त कमाल दिखाया है। जिस तरह से पुरूष क्रिकेट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे अपनी चुस्ती के लिए जाने जाते हैं उसी तरह से सराह टेलर ने भी विकेट के पीछे ऐसा ही कुछ कमाल दिखाया है इसी कारण से उन्हें कई लोग तो फिमेल धोनी तक कहने लगे हैं।

सराह टेलर की विकेटकीपिंग को लेकर एडम गिलक्रिस्ट हुए कायल

सराह टेलर के द्वारा जबरदस्त विकेटकीपिंग को देखकर इस बार विश्व क्रिकेट के सबसे महान विकेटकीपर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट गद-गद हो गए हैं। दुनिया के सबसे शानदार विकेटकीपर में से एक रहे एडम गिलक्रिस्ट ने सराह टेलर के द्वारा दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ हुए मैच के दौरान जबरदस्त स्टंपिंग के बाद एडम गिलक्रिस्ट पूरी तरह से सराह टेलर के कायल हो गए हैं।

गिली ने सराह टेलर को बताया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

एडम गिलक्रिस्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज सराह टेलर को क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि सराह टेलर को लेग साइड स्टंपिंग के लिए जाना जाता है। उनके रिफ्लेक्सेस शानदार हैं।

लगभग एक सप्ताह पहले मैंने ट्वीट किया था कि मेल या फिमेल हो लेकिन सराह टेलर फिलहाल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। टेलर ने पिछले कुछ सालों में बिगबैश में काम किया है अब आप देख सकते हैं कि वो कितनी शानदार विकेटकीपिंग कर रही हैं।

गिली से मिली तारीफ से गद-गद हुई सराह

एडम गिलक्रिस्ट के द्वारा अपनी तारीफ करने पर सराह टेलर बहुत ही खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर एडम गिलक्रिस्ट को धन्यवाद देने के साथ ही कहा कि “मुझे इस बारे में बिल्कुल भी कोई जानकारी नहीं थी। मैं अपनी कीपिंग को लेकर बहुत ही कठिन काम कर रही हूं। माइकल बेट्स मेरी विकेटकीपिंग के लिए किए गए हर काम में शानदार रहे हैं। मैं इसे आगे ले जाउंगी। ये पूरी तरह से हास्यास्पद हैं लेकिन मैं इसे आगे ले जाऊंगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post गिलक्रिस्ट ने कुछ दिन पहले सराह टेलर को बताया था दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, अब सराह ने गिली को खास अंदाज में कहा सुक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.