Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल

बीजिंग। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को उम्मीद है कि रूस में चल रहे फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मैच अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जा सकता है।

फीफा विश्व कप: सुआरेज ने 100वें मैच को बनाया यादगार, हासिल की ये उपलब्धि

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने चीन में फुटबॉल लीग के प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कहा कि मुझे लगता है इंग्लैंड विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा।

इंग्लैंड का यह पूर्व खिलाड़ी विश्व कप के शुरूआती मैच में इंग्लैड के प्रदर्शन से प्रभावित है। इस मैच में उनकी राष्ट्रीय टीम ने ट्यूनीशिया को 2-1 शिकस्त दी थी।

केवल साढ़े चार घंटे में ही इंग्लैंड ने तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड

100 चैंपियंस लीग मैच खेलने वाले पहले अंग्रेज फुटबॉल खिलाड़ी बेकहम दिल से इंग्लैंड टीम को विश्व चैम्पियन बनना हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के लिए थोड़ा पक्षपाती और भावुक हूं, इसी करण मैं अपनी टीम को चैम्पियन के रूप में देखना चाहता हूं।

इंग्लैंड ने अब तक एक बार ही विश्व कप जीता है। उनने 1966 में जर्मनी को हराकर विश्व कप खिताब पर कब्जा किया। इसके बाद इंग्लैंड डेविड बेकहम की कप्तानी में 2006 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। पूर्व मिडफील्डर डेविड बेकहम ने हालांकि गेरेथ साउथगेट की टीम को चेताया कि उनके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल है।

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर की जीत दर्ज

मैचेस्टर यूनाईटेड और रियल मैड्रिड की ओर से ख्ेाल चुके बेकहम ने कहा कि मैं खुश हूं कि इंग्लैंड टीम ने ग्रुप चरण के पहले मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास अनुभव की कमी है और रूस में हो रहे इस विश्व कप का सफर हर मैच के बाद मुश्किल होता जाएगा।