Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस ब्रांड की चीजों का प्रचार करेंगे विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी कंधे की चोट से परेशानी है और इस वजह से वह अफगान टीम के साथ होने वोल एकमात्र टेस्ट मैच में कोहली को बाहर बैठना होगा। लेकिन आज कोहली के लिए एक खुशखबरी है की फिलिप्स इंडिया ने अपने ;मेल ग्रूमिंग प्रोडक्ट का ब्रांड दूत नियुक्त किया है। विराट कोहली ने कहा कि वह अपनी दाढ़ी को हमेशा स्टाइलिस रखना पसंद करते है और इसके लिए वह फिलिप्स ट्रिमर का प्रयोग करते हैं। विराट कोहली ने कहा की वह फिलिप्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड से जुडक़र मैं खुश हूं और यह मेरी लिए बहुत बड़ी बात है।

कंपनी ने अपने नए उत्पादों के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जिसमें विराट कोहली दाढ़ी से अपने लगाव के बारे में बता रहे थे। ​थोड़े दिनों पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी दाढ़ी का बीमा कराने से संबंधित खबर को लेकर चर्चा मेें बने हुए ​थे। लेकिन अभी भी इस बात का पता नहीं चल सका है कि विराट कोहली ने वास्तव में अपनी ढाढ़ी का बीमा करवाया है या नहीं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। दो वर्षा से लगातार शानदार प्रदर्शन करने की वजह से विराट को यह अवार्ड दिया जा रहा है। 12 जून को बेंगलुरू में पॉली उमरीगर ट्रॉफी अवार्ड बीसीसीआई अवार्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


फोर्ब्स के अनुार दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 83वां स्थान मिला है और पिछले साल के मुकाबले में विराट की संपती में इजाफा हुआ है।विराट कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए कांउटी क्रिकेट नहीं खेल सके हैं।भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय लगा उनका मोम के पुतले का अनावरण किया गया था।



Herald