बेंगलूरू। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में दिन-रात मैच की वकालत की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया भले ही दिन-रात के टेस्ट खेलने को लेकर सहज नहीं हो, लेकिन यह क्रिकेट के इस पारंपरिक प्रारूप को बचाने का एकमात्र यही तरीका है ।
फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी पीटरसन ने यह बात एमएके पटौदी व्याख्यान में संबोधित करते हुए कही। पीटरसन एमएके पटौदी व्याख्यान में संबोधन करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम चाहते हैं कि क्रिकेटर पांच दिवसीय क्रिकेट खेले तो हमें उन्हें अच्छी कीमत देनी होगी। इसके लिए टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है, ताकि पांचों दिन रोमांच से भरपूर हो।
फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पीटरसन ने कहा कि दिन-रात के मैचों ने दिखाया है कि कैसे उतार चढ़ाव आ सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग उस समय नहीं खेला जाता जब उसके धुर प्रशंसक काम पर रहते हैं। क्रिकेट के सबसे बड़ प्रारूप में भी ऐसा ही होना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग बेहद आवश्यक है।
ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर
इस मौके पर पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये का जिक्र भी जिक्र किया। उन्होंने क्रोन्ये को दिग्गजों की श्रेणी में रखते हुए कहा कि भारत के सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न, स्टीव वॉ, वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली महान हैं। महान लेकिन विवादास्पद दिवंगत हैंसी क्रोन्ये भी।
फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्रोन्ये ने 2000 में स्वीकार किया था कि उन्होंने मैच फिक्स करने के लिए पैसा लिया था। इस प्रकरण के दो साल बाद उनकी विमान दुर्घटना में मौत हो गई।