भारतीय टीम के अगर सबसे ज्यादा प्रतिभावान बल्लेबाजों की बात करे, तो इसमें केएल राहुल का नाम टॉप पर ही आता है. भारतीय क्रिकेट में वर्तमान समय में केएल राहुल से प्रतिभावान युवा बल्लेबाज शायद ही कोई और हो.
क्रिकेट के जानकारों का कहना है, कि केएल राहुल भारतीय टीम के भविष्य के सितारें है और उनके ही इर्द-गिर्द भारतीय टीम की बल्लेबाजी आगे आने वाले समय में घूमेगी. केएल राहुल जितना प्रतिभावान युवा बल्लेबाज भारत में शायद फिलहाल कोई नहीं है.
आईपीएल के शानदार प्रदर्शन से वनडे टीम में भी मिली है जगह

आपकों बता दें, कि केएल राहुल को आईपीएल में किये गये अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की वनडे टीम में भी जगह मिल गई है. पहले वह टेस्ट व टी-20 क्रिकेट के नियमित सदस्य थे. अब उन्होंने भारत की वनडे टीम में भी वापसी कर ली है.
आपकों बता दें, कि 3 जुलाई से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की व तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इस दौरान केएल राहुल एक्शन में नजर आयेंगे.
केएल राहुल ने इस आईपीएल में कुल 14 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 54.91 की शानदार औसत से व 158.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 659 रन बनाये थे. राहुल इस आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.
नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए हूं तैयार

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए केएल राहुल ने अपने बयान में कहा, “मेरा बचपन से सपना है, कि मैं विश्व कप खेलु. अगर टीम मैनेजमेंट चाहता है, कि मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी करू, तो मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, क्योंकि भारत के लिए खेलने से बड़ा कुछ भी नहीं है.”
मेरा ध्यान अपने देश के लिए रन बनाने पर

राहुल ने अपने बयान में आगे कहा, मुझे उम्मीद है, कि “मैं अपनी शानदार फॉर्म को वनडे क्रिकेट में भी जारी रखूँगा. इस समय मेरा ध्यान अपने देश के लिए रन बनाने पर है, मेरे लिए यह निर्भर नहीं करता, कि मैं किस नंबर पर खेलकर रन बना रहा हूं.
हालाँकि, अंतिम निर्णय इस बारे में टीम मैनेजमेंट को ही करना है, कि वह मुझे नंबर-4 पर खिलाना चाहते है या किसी और क्रम पर, अगर मुझसे पूछे तो मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की चुनौतीयों के लिए तैयार हूं.”
अफगानिस्तान के पास अच्छे स्पिनर

अफगानिस्तान की टीम के बारे में बोलते हुए केएल राहुल ने कहा, “इस बात पर कोई संदेह नहीं है, कि अफगानिस्तान की टीम एक बहुत अच्छी टीम है. उसके पास बहुत से अच्छे स्पिनर है, वह अपनी ताकतों पर खेलेंगे, लेकिन हम भी तैयार है और हम भी अपनी ही ताकतों पर ही खेलेंगे.”
The post केएल राहुल ने विराट कोहली और रवि शास्त्री को अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर साफ़ तौर पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.