भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी खास पार्टी में टीम के मेंटोर आशीष नेहरा और उमेश यादव समेत कई खिलाड़ियों के साथ पहुंचे थे। यहां उनकी मुलाकात जादूगर करन सिंह से हुई। करन सिंह ने अपने जादू से टीम के बाकी खिलाड़ियों समेत कप्तान विराट कोहली को चौंका दिया। इन दिनों विराट के साथ हुए जादू का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं हैरतअंगेज भरा ये वीडियो।
इस तरह शुरू हुआ विराट के साथ जादू
सबसे पहले जादूगर करन सिंह भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने मन में एक नाम सोचने को कहते हैं। वह नाम किसी का भी हो सकता है। जैसे परिवार के किसी सदस्य,दोस्त या फिर टीचर का । फिर उसके बाद करन सिंह कोहली ने हिंट लिया कि वह व्यक्ति उनके कॉलेज या स्कूल से है,जिसके साथ बचपन में वो खेले थे। इस पर विराट ने हां में अपनी प्रतिक्रिया दी।
”इस दौरान जादूगर करन सिंह विराट कोहली से कहते हैं कि कल्पना कीजिए वह एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं और आप उसके साथ खेल रहे हैं। वह किसी एक आईपीएल टीम के लिए खेल रहा है। आरसीबी को छोड़कर । उसका नाम कल्पना करिए और जोर से अपने मन में चिल्लाए। इस दौरान जादूगर विराट को हिंट देते हुए कहते हैं कि उस नाम में पांच या छह करेक्टर हैं। ”
जादू देख हैरत में पड़ गए कप्तान कोहली

जादूगर करन सिंह विराट कोहली को हिंट देते है कि उस व्यक्ति के मिडिल में वाई अक्षर है और दूसरा नाम एन से शुरू होता है। इसके बाद करन सिंह ने अपने मोबाईल में पीयूष नागपाल का नाम लिखा। करन ने यह नाम नेहरा,उमेश यादव समेत कई लोगों को दिखाया लेकिन कोहली को नहीं दिखाया।
इसके बाद उन्होंने कोहली से मन में लिया हुआ नाम पूछा। कोहली ने पीयूष नागपाल ही बताया। फिर क्या सभी लोग यह जादू देखकर हैरत में पड़ गए। खासकर कोहली एक कोने में जाकर हैरत भरे अंदाज में दिखे। कोहली इसे देखकर पूरी तरह से चौंक गए थे।
यहां देखें वीडियोः
वीडियो क्रेडिट-करन सिंह मैजिक
The post वीडियोः इस जादूगर ने कोहली के सामने ही खोल दिए जिंदगी से जुड़े अनसुने राज,हैरत में पड़ गए भारतीय कप्तान कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.