Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले साल आज ही के दिन भारतीय टीम को करना पड़ा था इस शर्मनाक पल का सामना

आज ही के दिन एक रोमांचक मुकाबला खेला गया था. यह मैच श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था. जिसमें  श्रीलंका के हाथों भारत को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी ग्रुप बी में सात विकेट से अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था.

धवन का चला था बल्ला 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम  शिखर धवन के 125 रन और रोहित शर्मा तथा महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतकों के दम पर छह विकेट पर 321 रन बनाये. इसी के साथ केदार जाधव 25 रन और रविंद्र जडेजा नाबाद लौटे. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 149 गेंद में 138 रनों की साझेदारी की. और रोफित शर्मा आउट हो गए. शर्मा ने 79 गेंद में 6 चौके एक 3 छक्के की मदद से 78 रन बनाए थे.

कप्तान विराट कोहली बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए. युवराज ने शिखर के साथ मिलकर 46 गेंद में 40 रनों (युवराज 7 रन, धवन 33 रन) की साझेदारी की. इसके बाद धोनी ने अपनी भूमिका निभाई और धवन के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की.

धोनी ने पेश किया सम्मानजनक लक्ष्य 

श्रीलंका को सबसे बड़ी कामयाबी 45वें ओवर की पहली गेंद पर मिली जब शतक बनाकर तेजी से रन जुटाने में लगे शिखर धवन को लसिथ मलिंगा ने कुसाल मेंडिस के हाथों कैच आउट करवाया. इसके साथ ही भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था.

श्रीलंका ने हासिल की जीत 

जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते 322 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. श्रीलंका की ओर से कुसाल मेंडिस ने सर्वाधिक 89 रन (93 गेंद) बनाए, जबकि गुणातिलके और कुसाल परेरा ने क्रमशः 76 व 47 रनों का योगदान दिया. कुसाल मेंडिस ने गुणातिलके के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 गेंद में 159 रन की साझेदारी की.

कुसाल परेरा को 47 के निजी स्कोर पर मांसपेशी में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. परेरा ने मैथ्यूज के साथ मिलकर 62 गेंद में 75 रनों की पार्टनरशिप की. इसमें परेरा ने 38 और मैथ्यूज ने 35 रनों का योगदान दिया.

गुणरत्ने ने हालांकि अपने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का बखूबी साथ निभाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 34 गेंद में 51 रनों की साझेदारी हुई थी.

 

The post पिछले साल आज ही के दिन भारतीय टीम को करना पड़ा था इस शर्मनाक पल का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.