स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में भारतीय कई खिलाड़ी चमक उठे और इस खेल ने कई खिलाडियों का करियर बना दिया। आईपीएल के खत्म होते ही भारतीय टीम में कई नये चेहरे शामिल हुए। और ऐसा ही एक खिलाड़ी हाल ही में टीम इंडिया ए में शामिल किया गया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के शानदार युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है लेकिन उनके लिए एक खतरा सामने आ गया है। जिसकी वजह से वह मुकाबले से बाहर हो गए है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल तो कर लिया गया था लेकिन एक यो यो टेस्ट को पास नहीं करने के कारण उनको टीम इंडिया से बाहर बैठना पड़ा है और साथ ही बताया गया है की इस सीरिज में उनकी जगह ईशान किशन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। अब देखना होगा की उनके यो यो टेस्ट को पास नहीं करने के कारण क्या उनके करियर में कुछ बदलाव आ सकते है क्योंकि इस टेस्ट की वजह से पहले भी कई खिलाडियों का करियर खराब हो चूका है।
बताया जा रहा है की यो यो टेस्ट की वजह से पहले भी कई खिलाडियों के हाथों निराशा लग चुकी है। अगस्त 2017 में श्रीलंका दौरे के लिए वनडे सीरीज के लिए जब खिलाडियों का ऐलान हुआ तो उस समय शानदार फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी 'यो-यो' पास न कर पाने के चलते टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। साथ बताया जा रहा है की भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यो यो टेस्ट के बारे में कहा है कि फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है, और जो लोग आवश्यक स्कोर प्राप्त नहीं करते हैं उन्हें राष्ट्रीय चयन के लिए नहीं माना जाएगा।
Herald