Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्राजील के लिए वरदान साबित हुआ मैच का इंजरी समय, कोस्टा रिका को दी शिकस्त

सोच्चि। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए शुक्रवार को फीफा विश्व कप में कोस्टा रिका के खिलाफ हुए मैच का इंजरी समय वरदान की तरह साबित हुआ है।

कोच शास्त्री और कप्तान कोहली ने किया यो-यो टेस्ट का समर्थन

निर्धारित 90 मिनट में दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन इंजरी समय में फिलिप कोटिन्हो और नेमार द्वारा किए गए एक-एक गोल की सहायता से ब्राजील इस मुकाबले को 2-0 से जीतने में सफल रही।

इस जीत के साथ ही ब्राजील का फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने का दावा मजबूत हो गया है। उसे पहले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 ड्रॉ खेलना पड़ा था।

कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप: पहले ही मैच में भारत ने पाक को दी करारी शिकस्त

पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने रूस में चल रहे इस विश्व कप में आखिर जीत का स्वाद चख ही लिया है। इस टूर्नामेंट में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी अपना पहला गोल किया।

इस जीत के साथ ही ब्राजील के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं विरोधी टीम कोस्टा रिका को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

सचिन ने आखिर क्यों की वनडे में दो नई गेंदों के प्रयोग की आलोचना?

कोस्टा रिका को अपने पहले मुकाबले में सर्बिया से 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।ब्राजील ने अपने दूसरे मुकाबले में लगातार मौके गंवाए, लेकिन इंजरी समय में ब्राजील की ओर से दो गोल हुए।

महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में ये क्या बात बोल गए पार्थिव पटेल

फिलिप कोटिन्हो ने इंजरी समय के पहले ही मिनट में छह मीटर की दूरी से गोल दाग ब्राजील को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद स्टार खिलाड़ी नेमार ने वॉली लगाकर ब्राजील की ओर से दूसरा गोल किया।इसके साथ ही ब्राजील के समर्थन खुशी से झूम उठे।